Indore। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंदौर भोपाल के बीच चलने वाली जिस सेमी हाई स्पीड जिस वंदे भारत ट्रेन का 27 जून को  शुभारंभ करेंगे। वो रविवार को नही चलेगी।

शुभारंभ के बाद वंदे भारत ट्रेन का शेड्यूल

इंदौर से ट्रेन संख्या 20911 सुबह 6.30 बजे चलेगी। जो उज्जैन 7.15/7.20 बजे पहुंचेगी।

यहां से भोपाल 9.35 बजे आएगी। इसके बाद भोपाल से वापसी में ट्रेन संख्या 20912 शाम 19.25 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन उज्जैन रात 21.30/21.35 पर पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन रात 22.30 इंदौर पहुंच जाएंगी। आठ कोच की ट्रेन रविवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। इसका मेंटेनेंस इंदौर में होगा
रतलाम मंडल के इंदौर से भोपाल के मध्य सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत इंदौर भोपाल के बीच संचालित की जाएगी। आत्मनिर्भर भारत को भारतीय रेलवे द्वारा मसात करते हुए वंदे भारत ट्रेन का निर्माण किया गया है। वंदे भारत ट्रेन एक सेमी हाई स्पीड ट्रेन है जो उन वंदे भारत ट्रेन का रूट और शेड्यूल दो महत्वपूर्ण शहरों के मध्य परिचालित की जा रही है, जिसके एक दिन के भीतर ही दोनों ओर की यात्रा पूरी की जा सकती है।

भारतीय रेलवे द्वारा संचालित की जा रही वंदे भारत ट्रेन को कई सारी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। वंदे भारत एक्सप्रेस में सवार होने पर यात्रियों के पास चेयर कार या एक्जीक्यूटिव चेयर कार का विकल्प होता है जिसमे  आरामदायकऔर 360 डिग्री घूमने वाली सीटें होती है। ट्रेन में ऑनबोर्ड स्वच्छ एवं पौष्टिक खान-पान की सुविधा उपलब्ध है। सभी डिब्बों में बड़ी-बड़ी पारदर्शी खिड़कियां यात्रियों को यात्रा के दौरान प्राकृतिक सुंदरता से रूबरू कराता है।

गाड़ी संख्या