भोपाल। मध्यप्रदेश होने वाले चुनाव को लेकर कांग्रेस और बीजेपी तैयारियों में लग गई है। जैसे-जैसे चुनाव के दिन पास आ रहें हैं, वैसे-वैसे कांग्रेस और बीजेपी के बीच वार-पलटवार जारी है। इसी बीच मध्य प्रदेश की सियासत में अब रावण की एंट्री हो गई है। बता दें, रतलाम सांसद गुमान सिंह डामोर ने कांग्रेस को रावण की पार्टी बताया है।
बता दें कि, रतलाम में बीजेपी विधायक दिलीप मकवाना ने विकास तीर्थ कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस दौरान बीजेपी के अन्य नेता और बीजेपी सांसद गुमान सिंह डामोर भी कार्यक्रम में मौजूद थे। सांसद ने मंच से जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जुबानी हमला बोला, लेकिन यहां वे भाषा की मर्यादा ही भूल गए। गुमान सिंह ने कहा कि, “कांग्रेसी इतनी तेजी से रंग बदलते हैं कि, गिरगिट भी शर्मा जाए, कांग्रेसी सिर्फ लूटमार करना जानते हैं। इसका उदाहरण भी 15 महीने की कांग्रेस सरकार में वल्लभ भवन में जनता देख चुकी है।”
सांसद गुमान सिंह डामोर ने कही यह बात:
सांसद गुमान सिंह डामोर ने कहा कि, “कांग्रेस की सरकार में कलेक्टर एसपी का एक ही दिन में तीन से चार बार ट्रांसफर ऑर्डर निकाला जाता था। इसके बाद उन्होंने तीखे तेवर में कांग्रेस को रावण की पार्टी का करार दिया। लोगों से अपील की 3 महीने बाद विधानसभा चुनाव हैं। अपनी माताओं बहनों को कांग्रेसियों से बचा कर रखना। यह भेष बदलकर आने वाले और अपहरण करने वाले लोग हैं। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया ये लोग आधार कार्ड लेकर बहनों के खाते में शिवराज मामा के दिए 1000 रुपए भी खा जाएंगे।”
वहीं, सांसद डामोर के बयान को लेकर कांग्रेस मीडिया उपाध्यक्ष अजय सिंह यादव ने कहा कि, “BJP के नेताओं के पाप का घड़ा भर चुका है। सतपुड़ा के आग ने दिखा दिया कि जैसे रावण की लंका में आग लग गयी हो। BJP के नेता ऊल जलूल बयानबाजी कर रहे हैं। पूरा मध्यप्रदेश जानता है कांग्रेस के 15 महीने का शासन रामराज्य जैसा था। BJP की सरकार में जनता केवल परेशान हो रही है इनके नेताओं को कांग्रेस के सबक सिखाएगी।” (स्त्रोत: इंटरनेट मीडिया )