Indore। मध्यप्रदेश के चुनावों में आज राजस्थान का मुद्दा भी उठा गया। इंदौर एक से बीजेपी के उम्मीदवार और महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने प्रियंका गांधी पर हमला बोलते हुए यह मुद्दा उठाते हुए उनसे जवाब मांग लिया।
दरअसल, कैलाश विजयवर्गीय विधानसभा क्षेत्र एक के वार्ड क्रमांक 5 में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे। यहां उनसे पत्रकारों ने प्रियंका गांधी के बारे में सवाल पूछ लिया।विजयवर्गीय ने प्रियंका गांधी पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि मोहनखेड़ा (धार) जाने के पहले प्रियंका गांधी को इस बात का जवाब देना चाहिए कि राजस्थान में कन्हैया लाल टेलर की हत्या किसने की?
विजयवर्गीय ने कहा कि राजस्थान में आज भी कांग्रेस की सरकार है लेकिन आरोपियों के खिलाफ अभी तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई? क्या इस प्रकार राजस्थान में हत्या और महिलाओं के साथ सर्वाधिक बलात्कार होते रहेंगे?
मध्यप्रदेश शांति का टापू
विजयवर्गीय ने आगे कहा कि मध्य प्रदेश शांति का टापू है। इसे शांति का टापू बने रहने दो। यहां महिलाओं का सम्मान होता है, यहां महिलाएं लाड़ली बहना हैं, यहां बेटियां लाड़ली लक्ष्मी हैं। मध्य प्रदेश संस्कार वाला प्रदेश है। कृपया अपनी छाया से इसको बचाएं।
जब ये सवाल पूछा तो टाल गए
जब उनसे चुनाव के बाद बडी जिम्मेदारी देने संबंधी उनके वायरल विडियो को ले कर सवाल पूछा तो वे बिना कोई जवाब दिए आगे बढ़ गए।
देखें वीडियो:
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा के बाद पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी धार पहुंची थी। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया है।