इंदौर . भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने शनिवार सुबह

 अपने ट्वीटर पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने अपने मित्र अतुल ज्वाला का हवाला देते हुए लिखा है कि उन्होंने राष्ट्रीय पदयात्रा के सम्मान में एक शानदार कविता लिखी है।

उक्त वीडियो  2.20 मिनट का है जिसमें राष्ट्रीय पद यात्री को राहुल गांधी की स्टाइल में हाथ हिलाते हुए पद यात्रा करते हुए बताया है। हालांकि राष्ट्रीय पद यात्री वीडियो में अकेले दिख रहे हैं और उनकी कविता की हर लाइन राहुल गांधी की पद यात्रा और कांग्रेस पर इशारा कर रही है।

राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में गिरे दिग्विजय सिंह!