इंदौर। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय द्वारा लड़कियों के पहनावे पर की गई टिप्पणी के बाद राजनैतिक विवाद बढ़ता ही जा रहा है। आज उनके इस बयान के विरोध में उनका राजबाड़ा पर पुतला जलाने वालों पर FIR दर्ज की गई।
भाजपा कार्यकर्ता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सहित अन्य के खिलाफ धारा 188 के तहत कायमी की है।
कैलाश विजयवर्गीय बोले ऐसे कपड़े पहनती हैं लड़कियां कि शूपर्णखा दिखती है
दरअसल, 8 अप्रैल को शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष साक्षी शुक्ला डागा ने कांग्रेस नेत्रियों के साथ मिलकर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बयान के खिलाफ अपना विरोध जताते हुए राजबाड़ा पर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के बाद उन्होंने कैलाश विजयवर्गीय का पुतला जलाया था। इस घटना को लेकर भाजपा के कार्यकर्ता दिनेश पांडे कार्यकर्ताओं के साथ सोमवार को सराफा थाने पहुंचे। जहां उन्होंने इस घटना को लेकर शिकायत की। पुलिस ने शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सहित अन्य के खिलाफ धारा 188 के तहत कायमी की है।
ये भी पढ़े;कैलाश विजयवर्गीय के शूर्पणखा वाले बयान पर नोटिस !
सोमवार दोपहर को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सराफा थाने के बाहर भारत माता की जय…महिलाओं के सम्मान में कैलाश जी मैदान में के नारे लगाए।