इंदौर। 04 सितंबर। मध्य प्रदेश टेबल टेनिस संगठन तथा पेरा टेबल टेनिस प्रमोशन एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में पेरा राष्ट्रीय रेंकिग टेबल टेनिस स्पर्धा महिला व पुरुष वर्ग के खिलाडियों के बुलंद हौसलों के साथ बडे उत्साहपूर्ण माहौल में आरंभ हुई। स्पर्धा में देशभर से लगभग 225 महिला व पुरुष खिलाड़ी विभिन्न वर्गो में अपनी चुनौती पेश कर रहे हैं

अभय प्रशाल में खेली जा रही स्पर्धा में महिला वर्ग के क्लास 13 के आरंभिक दौर के मुकाबलों में विद्या कुमारी (बिहार) ने मयूरी दवे (गुजरात) को 3-0 से. ए.जे. राजलक्ष्मी (कर्नाटक) ले मयूरी दवे (गुजरात) को 3-0 से, एकता भ्यान (हरियाणा) ने निशाबेन वजा (गुजरात) को 3-0 से, वैष्णवी सुतार (महाराष्ट्र) ने निशाबेन वजा (गुजरात) को 3-0 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।

महिला वर्ग क्लास 4 5 में काजल मकवाना (गुजरात) ने मनिषा सोनगरा (गुजरात) को 3-0 से, शीतल बेन दर्जी (गुजरात) ने नीलु राव (राजस्थान) को 3-0 से, उषा राठौर (गुजरात) ने एस ने एस. शांती (राजस्थान) को 3-0 से, प्रज्ञा घील्डीयाल (दिल्ली) ने रिना बेगम (म.प्र.) को 3-0 से, तस्नीम फातिमा (दिल्ली) ने प्रभा श्याल (गुजरात) को 3-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

पुरूष वर्ग क्लास 45 में एस. यशवंत राव (तमिलनाडु) ने प्रकश चावड़ा (गुजरात) को 3-0 से, राकेश मोदी (गुजरात) ने पी. चिन्नाद पुरी (तमिलनाडु) को 3-1 से दीपक कुमार (दिल्ली) ने सुखविंदर सिंह (हरियाणा) को 3-0 से, रिंपल पांचाल (गुजरात) ने उमेश चाटाके (महाराष्ट्र) को 3-0 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया वही पुरूष क्लास 2 में लक्ष्या गुप्ता (हरियाणा) ने रामगोपाल द्वारकानाथ (तमिलनाडु) को 3-0 से, जय भोले दवे (गुजरात) ने शहजाद अली (म.प्र.) को 3-0 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।

स्पर्धा का शुभारंभ मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश श्री संजीव कालगांवकर के मुख्य आतिथ्य व मध्य प्रदेश ओलिंपिक संगठन के उपाध्यक्ष ओम सोनी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर मध्य प्रदेश टेबल टेनिस संगठन के जयेश आचार्य, रिंकु आचार्य, पूर्वेश जरीवाला, प्रमोद सोनी, प्रमोद गंगरोड, कलपेश ठक्कर एवं गौरव पटेल विशेष रूप से उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन नरेन्द्र शर्मा ने किया व आभार शिरीष भागवत ने व्यक्त किया