इंदौर। चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर लैंडिंग को आम आदमी भी देख सके इसके लिए इंदौर के राजबाड़े पर नगर निगम ने एक बड़ी स्क्रीन लगाने का फैसला किया है। खुद महापौर भी यहां आम जनता के साथ देश के इस गौरव शाली पल का लाईव प्रसारण देखेंगे।
निगम सूत्रों ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव की उपस्तिथि में चंद्रयान-3 की लैंडिग का सीधा प्रसारण राजवाड़ा पर किया जाएगा। शाम 5बजे से शुरू होने वाले इस लाईव प्रसारण में आम जन को आमंत्रित किया गया है।
उल्लेखनिय है की भारत दुनिया का ऐसा पहला देश होगा जो चंद्रमा के डार्क साईट में उतरेगा। इससे पूर्व चंद्र्यान 2 की लैंडिंग में असफल हो गएथे।