इंदौर।  केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आज इंदौर में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है ।उन्होंने इस बात से भी इंकार किया की यहां कार्यकर्ताओं में कोई असंतोष है।

उन्होंने कहाकि भारतीय जनता पार्टी  कार्यकर्ता बूथ सशक्तिकरण की प्रक्रिया से लेकर राज्यों में भाजपा की सरकार बना सके इसी प्रयास में लगी हुई हैं ।आज की इंदौर ग्रामीण जिला और नगर की बैठक में भी इसी क्रम का एक हिस्सा है। भारतीय जनता पार्टी वह राजनीतिक दल है जिसके कार्यकर्ता ही उसकी मुख्य ताकत है।

उन्होंने इस बात से इंकार किया की भाजपा कार्यकर्ताओं में असंतोष है।उनके अनुसार चुनाव के नजदीक आने पर कुछ परेशानियां और दिक्कतें होती हैं जिनका समय रहते निराकरण करना जरूरी होता है