महू। तहसील महू के जंगलों एक नहीं दो तेंदुए हैं और उनके साथ उनके बच्चे भी है.

ये बात खुद वन विभाग को उस समय पता चली जब उन्होंने तेंदुए को पकड़ने के लिए नाइट विजन कैमरा लगाए. दरअसल गुरुवार देर रात ग्राम मलेंडी में एक गाय का शिकार हुआ था। इसके बाद शुक्रवार दोपहर में वन विभाग ने यहां पर नाइट विजन कैमरा लगाए थे। इसके बाद वन विभाग के कैमरे में गाय को खाते हुए दो तेंदुए कैद हुए हैं। बताया जा रहा है कि इन तेंदुओं के साथ तेंदुए के बच्चे भी मौजूद थे जो यहां शिकार खा रहे थे। दो तेंदुए द्वारा गाय का शिकार खाते हुए जैसे ही तस्वीर वायरल हुई वैसे ही ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों में दहशत बढ़ती जा रही है। ग्राम मलेंडी के ग्रामीणों के अनुसार यहां पहले भी एक मादा  तेंदुआ को अपने बच्चों के साथ घूमते हुए देखी थी। वन विभाग के अधिकारियों ने पुष्टि की है की गाय का शिकार तेंदुओं ने ही किया है। जिसकी तस्वीर भी उनके नाइट विजन कैमरा में कैद हुई है। एक तस्वीर के वायरल होने से ग्रामीणों में दहशत लगातार बढ़ती जा रही है।

इसी के साथ ग्रामीणों ने वन विभाग पर आरोप लगाए हैं कि तहसील के जंगल इलाकों में लगातार बाघ व तेंदुए जंगली जानवरों के साथ एक इंसान का भी शिकार कर चुके हैं। बावजूद इसके टीम उन्हें पकड़ने में नाकामयाब ही नजर आ रही है। साभार