महू. मंगलवार को मानपुर रेंज के जंगल से लगे जाम गेट के समीप एक गाय का शिकार हुआ। माना जा रहा है कि यह शिकार तेंदुए ने किया है।

मौके से वन्यजीव के पगमार्क भी वन विभाग को मिले हैं।ग्रामीणों का कहना है कि यह शिकार तेंदुए ने नहीं, बल्कि बाघ ने किया है। बताया जाता है कि गाय ग्रामीण संजय डावर के दादा की है। उनके मुताबिक शिकारी जानवर सड़क किनारे से गाय का शिकार कर उसे घसीटता हुआ जंगल की ओर ले गया। घटना दोपहर 3 बजे के लगभग की बताई जा रही है। मामले में वन विभाग मानपुर ने मौका पंचनामा बनाकर मुआवजे की कार्रवाई की है, वहीं वन्यजीव के बारे में भी पगमार्क की स्कैनिंग करके पता किया जा रहा है कि शिकार किस जीव ने किया।

उल्लेखनीय है कि महू के मे  तेंदुए और बाघों की मौजूदगी को वन विभाग भी मान रहा है विगत दिनों एक बाघ भी पकड़ा गया था. उसके पहले एक वृद्ध का शिकार भी कर  चुका है।