खरगोन।  खरगोन में मंगलवार का एक बड़ा हादसा हो गया। खरगोन से इंदौर आ रही एक बस अनियंत्रित होकर बोराड़ नदी के पुल की रेलिंग तोड़कर 50 फीट नीचे जा गिरी। नदी सूखी हुई थी। इस हादसे में अब तक 22 यात्रियों की मौत होने की पुष्टि हो चुकी है। जबकि, 30 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार मृतकों में 3 बच्चे और करीब 9 महिलाएं और 10 पुरुष शामिल हैं। वहीं मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि इस घटना के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं। वहीं मृतकों परिजनों को 6-6 लाख की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी।

राष्ट्रपति और प्रधानमत्री ने  व्यक्त की शोक संवेदनाएं

राष्ट्रपति एवम प्रधानमंत्री ने दुर्घटना पर शोक संवेदनाएं दीव गई है।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा, खरगोन में हुआ सड़क हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन मौके पर हरसंभव मदद में जुटा है।