इंदौर। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद दिग्विजय सिंह आज इंदौर आए। पत्रकारों से बात करते समय वे अचानक उस समय उठ खड़े हुए और और प्रेस कॉन्फ्रेंस में घुस आए कार्यकर्ताओं को बाहर भगाने लगे।
इंदौर में जिताऊ कांग्रेसी प्रत्याशियों को ढूंढने के लिए आए दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता यदि अनुशासित हो जाए तो उसे कोई पराजित नहीं कर सकता। इसके अलावा उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सरकार को भी निशाने पर लिया। एक अन्य कार्यक्रम में जो क्षेत्र क्रमांक 4 में हुआ वहां उन्होंने मंच कार्यकर्ताओं को सौंप दिया और खुद पीछे बैठकर उनकी बात सुनते रहे।
देखे चित्र: