इंदौर आपने कश्मीर में अपने कपड़ों में लोगों को सिगड़ी ले कर चलते दिखा होगा। लेकिन इंदौर में एक युवक चलती बाइक पर जलती हुई सिगड़ी लेकर अपनी ठंड दूर करने का प्रयास कर रहा था। उसका ऐसा करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। अब पुलिस गाड़ी के नंबर के आधार पर युवक की तलाश कर रही है।
देखें वायरल वीडियो:
आपको बता दें कि वायरल वीडियो में एक युवक मोटरसाइकिल चलाता नजर आ रहा है, जबकि दूसरा युवक दोपहिया वाहन के पीछेबंधी जलती सिगड़ी तापता दिखाई दे रहा है।
अनपेड न्यूज को मिली जानकारी के अनुसार युवक गौरी नगर का रहने वाला है। और वह पहले भी अनेक वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर डाल चुका है। बताया जा रहा है की वीडियो विजय नगर इलाके में रात में बनाया गया है। विडियो बनाते समय भी रास्ते में पुलिस कर्मियों ने उसे टोका भी था।