Indore. इंदौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा राजवाड़ा पर मंगलवार को एक अनोखा प्रदर्शन किया गया।
राजवाड़ा पर किए गए इस प्रदर्शन आम जन के लिए कौतूहल का विषय रहा। दरसल इस प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ता राज कॉलेज पर मच्छरदानी लगा कर बैठे थे और नगर निगम और महापौर के विरोध में नारे लगा रहे थे कार्यकर्ताओं का नारा था महापौर मस्त है मच्छर से शहर त्रस्त है। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने वाहन रैली निकालकर बड़ा पहुंचे वाहनों पर भी कार्यकर्ता मच्छरदानी लगाए हुए नारे लगा रहे थे देखें वीडियो: