नई दिल्ली। आज रात साल 2023 का पहला उल्कापात देखने को मिलेगा। मौसम ने साथ दिया यानी आसमान साफ रहा तो लोग हर घंटे करीब 80 उल्काओं की बारिश होते हुए देख सकेंगे। इस साल का पहला उल्कापात आज और कल रात पीक पर होगाहर घंटे करीब 80 उल्काओं की ‘बारिश दिखाई देगी। काइटिड्स उल्कापात में ‘2003 नाम के एक एस्टरॉयड का मलबा है हालांकि काड्रेटिड्स हर घंटे करीब 200 उल्काओं की बारिश करने की क्षमता रखता है। काङ्रेटिड्स उल्कापात 26 दिसंबर से 16 जनवरी तक एक्टिव है। 3 जनवरी को यह अपने पीक पर होगा।

रिपोर्टों के अनुसार, यह उल्कापात इसलिए अलग है, क्योंकि यह बाकी शॉवर से ज्यादा लंबा और चमकदार होता है। इसमें उल्काओं के बड़े टुकड़े पृथ्वी के वायुमंडल में पहुंचते हैं। 3 जनवरी को आधी रात के बाद से भोर होने तक यह अपने पीक पर होगा।