इंदौर।बाल कटवाने गए दूल्हे की चेन हजामत करने वाले ने चुरा ली। उसने बाल काटते-काटते सोने की चेन पर कैंची चला दी। दूल्हे ने पुलिस बुलाई तो चेन आरोपित के अंतर्वस्त्रों में मिली। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।
घटना मंगलवार दोपहर लगभग 2 बजे की है। 22 वर्षीय कुणाल यादव निवासी बैंक कालोनी जारोलिया मार्केट (सुदामा नगर) में डूड एंड डिवास सैलून पर दाढ़ी-कटिंग के लिए गया था। हजामत करने वाले दीपक जोशी ने कुणाल के बाल काटते वक्त करीब दो तोला वजनी सोने की चेन गायब कर दी। वो घर आया तो गले में चेन न पा कर चौंक गया।उसने चेनइ धर उधर चेन ढूंढी लेकिन पता नहीं चला। दीपक से पूछा तो कुणाल पर ही रौब झाड़ने लगा। शक गहराया तो कुणाल ने नीतेश डाबर और गौरव यादव को बुला लिया। डायल-100 पर काल पर पुलिस भी बुला ली। तलाशी में दीपक के अंतर्वस्त्रों से चेन मिल गई।
टीआइ गोपाल परमार के मुताबिक कुणाल मूलतः उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। दो दिन बाद उसकी शादी भी है। उसने सैलून से दो दिन का पैकेज लिया था। आरोपित दीपक ने इस तरह चेन काटी की कुणाल को पता ही नहीं चला। चेन करीब एक लाख रुपये कीमती है। कुणाल ने चेन मांगी तो दीपक ने कहा तुम पहनकर ही नहीं आए थे। पुलिस आरोपित को थाने लाई । कुणाल का आरोप है कि दीपक गांजा भी पीता है। चेन की तलाशी लेने के दौरान उसके बैग से गांजा मिला था। वह मूलतः पंजाब का है। (साभार मीडिया)