इंदौर . राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के राष्ट्रीय समन्वयक और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इंदौर में कहा कि प्रियंका गांधी भी भारत जोड़ो यात्रा में इंदौर चरण के दौरान शामिल हो सकती हैं।
आज इंदौर में मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहाकि राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा पूरी तरह कांग्रेस की वर्किंग कमेटी का फैसला है। इस बारे में कोई भी फैसला मैंने नहीं लिया है।
भारतीय क्रिकेट टीम में अब होंगे दो कप्तान :रोहित शर्मा के साथ हार्दिक पंड्या भी करेंगे कप्तानी
उन्होंने यह भी साफ़ किया कि राहुल गांधी का यात्रा का मार्ग उनकी सुरक्षा टीम तय करती है, जिसमें सीआरपीएफ भी शामिल हैं।इस यात्रा का उद्देश्य देश में अमीरी-गरीबी के बीच बढ़ती खाई और बढ़ती महंगाई के खिलाफ जनजागृति का है।
ताई का माना आभार
दिग्पूविजय सिंह ने कहाकि पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन से मेरी बात हुई थी, उन्होंने भी भारत जोड़ो की प्रशंसा की है। इसके लिए हम उनका आभार मानते हैं।