इंदौर। शहर के मांगलिया इलाके में विगत दिनों तेंदुओं द्वारा किए गए गाय के शिकार के बाद अब खुडेलइलाके में भी तेंदुए द्वारा दो व्यक्तियों पर हमला करने का मामला सामने आया है।

Indore: इंदौर में चार तेंदुओं ने किया गाय का शिकार !

जानकारी के अनुसार खुड़ैल के हासाखेड़ी गांव  में सोमवार को एक जानवर ने दो ग्रामीणों पर हमला करते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले के शिकार ग्रामीणों ने दावा किया कि ये जानवर तेंदुआ है। जिसका विडियो भी बनाया गया है।

Indore : तेंदुए द्वारा गाय के शिकार के बाद -इंदौर के वनों में लगेंगे 31 कैमरे

इधर मामले की जानकारी सामने आने के बाद वन विभाग के अमले ने सचिंग शुरू कर दी है। हालांकि अधिकारी कह रहे है कि विडियो देख कर स्पष्ट नहीं है की हमला करने वाला जानवर तेंदुआ ही है।

इस हमले मे मोहम्मद वारिस और शेख शकील पटेल  नाम के  व्यक्ति घायल हुए  हैं। वारिस के सीने और हाथ में गहरी चोट आई है। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने दौड़ लगाते जानवर के कुछ वीडियो भी मोबाइल में कैद किए हैं। इन वीडियो में एक जानवर दौड़ता नजर आ रहा है लेकिन, इस बात की पुष्टि नहीं हो पा रही कि वह जानवर तेंदुआ है या कोई और। इधर, स्थानीय ग्रामीणों ने दावा किया है कि हमला करने वाला  तेंदुआ ही है। इस इलाके में दो-तीन  दिन पहले भी तेंदुआ नजर आया था। जानकारी लगने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

एहतियात के तौर पर ग्रामीणों को रात में सतर्कता बताने बरतने के लिए कहा गया है।