इंदौर।सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली। इस सीजन में पहली बार इंदौर में रात का पारा 10 डिग्री के नीचे गया। सुबह शहर में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री दर्ज किया गया ।

रात में उत्तरी और उत्तर पूर्वी हवाएं 8 से 12 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली। सुबह धुंध रहने से दृश्यता 1700 मीटर दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में शहर में उत्तर पूर्वी व पूर्वी हवाएं अधिकतम 20 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली। वहीं सुबह हवाएं अधिकतम 17 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली।

उल्लेखनीय  है कि रविवार को शहर में न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री था जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था। रविवार के मुकाबले सोमवार को न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट देखने को मिली।