इंदौर।शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी द्वारा जबरदस्ती के घर में घुसकर चाकू की नोक पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए। किसी को बताने की सूरत में उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।
जानकारी के अनुसार गांधी नगर पुलिस थाने में पीड़ित पक्ष द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है। इसमें आरोप है कि रवि जायसवाल पिता सीताराम निवासी ग्राम भूरिया जिला देवास ने पीड़िता के मकान में जबरदस्ती घुस कर नाबालिग को चाकू दिखाकर द्वारा जबरदस्ती दुष्कर्म किया गया है।
किसी को इस घटना बताने की सूरत में जान से मारने की धमकी भी दी गई है। उसे जिस पर से पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। उक्त घटना में आरोपी फरार बताया जा दर्ज रहा है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। घटना पुरानी बताई जा रही है। डर के मारे बालिका डर गई थी। उसने परिजनों को बताई तो शिकायत की गई।