इंदौर। हीरानगर में रहने वाली 42 साल की महिला ने रेप और धर्म परिवर्तन कर शादी का दबाव बनाने के मामले में केस दर्ज कराया है। पीड़ित महिला ने हिंदूवादियों से संपर्क किया था। जिसके बाद उन्होंने हीरानगर थाने पर जाकर हंगामा किया। इसके बाद ही पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई की है। युवक ने धर्म बदलकर महिला से दोस्ती की थी।

पुलिस ने शादीशुदा महिला की शिकायत पर मोहम्मद नबील  उर्फ नवीन उर्फ अंसार के खिलाफ रेप धोखा देने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के मामले में केस दर्ज किया है।
पुलिस मामले में आरोपी की तलाश कर रही है।  पीड़िता ने बताया कि उसका पति से 2015 से विवाद हो गया था। जिसके बाद 11 साल के बेटे के साथ अलग रह रही थी। वह इस दौरान एक निजी कैफे में काम करने लगी। 2017 में  कैफे में नबील उर्फ अंसार शेफ बनकर आया। उसने तब अपना नाम  नवीन बताया था।होटल कर्मचारी होने  के नाते दोनों के बीच दोस्ती हो गई।

पीड़िता ने बाद में दूसरी जगह पर कमरा किराए पर लिया था। नबील ने एक दिन जबरदस्ती घर में घुसकर उसके साथ रेप किया और फिर उसे ब्लैकमेल कर कई बार संबंध बनाएं नवीन ने एक दिन बताया कि वह धर्म से मुसलमान है और वह भी अगर मुस्लिम धर्म अपना लेगी तो शादी कर लेगा।  महिला ने धर्म अपनाने की बात से इंकार कर दिया और अलग रहने की बात कही ।महिला ने बताया कि 18 जनवरी को नवीन  मुंबई में काम के लिए गया था वहां जाने के बाद उसकी दूसरी नौकरी लग गई और वह जब भी इंदौर आता महिला से धर्म बदल कर शादी करने का दबाव डालता मना करने पर उसके साथ जबरदस्ती संबध बनाता और नाबिल ने कहा कि वह मुस्लिम धर्म अपना ले नहीं तो ठीक नहीं होगा बेटे से भी हाथ धोना पड़ेगा इसके बाद मोबाइल पर वह धर्म को लेकर दबाव बनाने लगा
महिला ने मामले में हिंदूवादी नेताओ से संपर्क किया उसके बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज किया आरोपी मूल रूप से बिहार का रहने वाला है