इन्दौर l  इंदौर में आयोजित 50वीं सीसुब अंतर सीमान्त प्लाटून शूटिंग प्रतियोगिता में   उत्तर बंगाल सीमान्त ने राईफल मैच में स्वर्ण एवं कांस्य दोनो तथा जम्मू सीमान्त ने रजत पदक जीता। व्यक्तिगत राईफल मैच के पुरुष वर्ग में गुवाहाटी सीमान्त को स्वर्ण एवं जम्मू सीमान्त को रजत तथा कांस्य दोनो पदक प्रदान किए गए। जबकि महिला वर्ग में स्वर्ण पदक जम्मू सीमान्त को प्राप्त हुआ तथा रजत एवं कांस्य पदक क्रमशः पंजाब एवं गुवाहाटी सीमान्त को प्रदान किए गए। अखील भारतीय पुलिस ड्यूटी मीटद्ध पिस्टल मैच में पुरुष एवं महिला श्रेणी में क्रमशः जम्मू तथा राजस्थान सीमान्त को स्वर्ण पदक दिए गए तथा उत्तर बंगाल एवं गुवाहाटी को क्रमशः रजत एवं कांस्य पदक दिए गए। 51 एमएम मोर्टार शूटिंग स्पर्धा में जम्मू सीमान्त द्वारा स्वर्ण पदक जीता गया तथा उत्तर बंगाल सीमान्त ने रजत एवं पंजाब सीमान्त ने कांस्य पदक प्राप्त किया। यहां यह उल्लेखनिय है कि 100 से भी ज्यादा सीसुब महिला कार्मिकों ने इस प्रतियोगिता में पुरुष कार्मिकों के साथ भाग लिया।

2ण् कार्यक्रम के दौरानए श्री गुलियाए महानिरीक्षक सीसुब साथ में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि महोदया का स्वागत किया गया। सीसुब परिवार की एक नन्ही बच्ची द्वारा कार्यक्रम स्थल पर महोदया को पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। श्री गुलियाए महानिरीक्षकए सीसुब के स्वागत भाषण के उपरान्त गरिमा विद्याविहार स्कुल इन्दौर के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। तदोपरान्त महोदया ने विभिन्न स्पर्धाओं की विजेता टीमों एवं खिलाडियों को वृहद् जन समुह जिसमें सीसुब के सेवारत एवं सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं जवानोंए फैमिलियों की उपस्थिति में स्वर्णए रजत एवं कांस्य पदक प्रदान किए।

विजेताओं को  प्रदेश की मंत्री  सुश्री   उषा ठाकुर ने  पुरुष्कार  प्रदान किये  l  इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किये गया l