Indore । मेरा पति सीरियल रेपिस्ट है। तीन शादियां कर चुका है। 70 लड़कियों के साथ शारीरिक संबंध बना चुका है। अलग-अलग नाम से आइडी बना रखी है। डेटिंग एप से लड़कियों को फंसाता है। दो मामले दर्ज हो चुके है। पुलिस भी मदद नहीं कर रही है। एसआइ उसे बचा रही है। टीआइ ने नंबर ब्लाक कर दिया। यह आरोप दिल्ली की दुष्कर्म पीड़िता ने लगाए हैं। बड़ी कंपनी से जुड़ी युवती ने गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा को भी शिकायत की है।
युवती ने कहा कि आरोपित ललित परमार से वर्ष 2022 में पहचान हुई थी। उसने डेटिंग एप पर समर के नाम से आइडी बना रखी थी। फोन पर बातचीत हुई तो पता चला उसका असली नाम ललित है। दोनों ने शादी करना तय किया और मुंबई (ठाणे) के एक मंदिर में विवाह कर लिया। उसके साथ संबंध बनाए और अश्लील वीडियो भी बना लिया। कुछ ही समय बाद पता चला ललित के तो कई लड़कियों के साथ संबंध है। उनके फोटो, वीडियो और काल रिकार्ड भी कर लेता है।
नईदुनिया के अनुसार पीड़िता ने पुलिस को बताया कि ललित डेटिंग एप के माध्यम से ही लड़िकयों को जाल में फंसाता था। उसके निशाने पर वो लड़कियां होती थी जिनका या तो ब्रेकअप हो गया या शादीशुदा लाइप में तनाव हो रहा था। डिप्रेशन और तलाकशुदा युवतियों को भी आसानी से फंसा लेता था। मेरा प्रेमिका से विवाद चल रहा है। उसने एक बात जरुर बोलता था। वह मुझे ब्लैकमेल कर रही है। मेरी घरवालों ने जबरदस्ती शादी करवा दी। जल्द ही मेरा तलाक हो जाएगा। ललित हर लड़की को यही कहानी सुनाता था। लड़कियां उसकी बातों में आकर संबंध बनाने पर राजी हो जाती थी।