इंदौर नगर निगम द्वारा लगातार शहर में राजस्व वसूली के लिए अभियान चलाया जा रहा है। नगर निगम ने संपत्ति कर के 20 बड़े डिफॉल्टरों की सूची जारी की है। इस सूचि के मुताबिक, लगभग 53 करोड़ रुपए की राशि बकाया है। सभी बकायदारों में शहर के बड़े और नामी शॉपिंग मॉल सहित कई स्कूल इसमें शामिल हैं।

 

राजस्व वसूली को लेकर नगर निगम ने आज से सख्ती करते हुए जब्ती कुर्की का अभियान जहां शुरू किया है, वहीं शहर में बड़े बकायादारों की झोनवार सूची जारी की गई है। सबसे अधिक नेशनल टेक्सटाइल कंपनी न्यू देवास रोड पर 13 करोड़ 60 लाख रुपए बकाया है, जबकि इन्टरटेनमेंट वर्ल्ड डेवलपमेंट (टीआई मॉल) एमजी रोड पर 12करोड़ रुपए बाकी है। इसी तरह अन्य बकायादार है। इनके अलावा सरकारी कार्यालय, आवास और रिक्त भूमि से भी निगम को करोड़ों रुपए वसूलना है।