Indore.इंदौर में भाजपा नेताओं ने मकर संक्राती के बहाने कार्यकर्ताओं को भी एकजूट करने की कोशिश की।भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव के साथ पतंग उड़ाई।
देखे वीडियो:
आमतौर पर अब तक मकर संक्राती के मौके पर केवल विधानसभा क्रमांक दो में भी अलग अलग कार्यक्रम आयोजित होते रहे है। लेकिन इस बार शहर की अलग अलग विधानसभा में भाजपा नेताओं ने मकर संक्राती पर विभिन्न आयोजन किए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने भी ने मकर संक्राती पर पतंग उड़ाई गिल्ली डड्डा,सितौलिया और दूसरे देशी खेल पर भी हाथ आजमाया।
दूसरी और विधायक आकाश विजयवर्गीय ने भी मकर संक्राती पर कार्यकर्ताओं को जोड़ने की कोशिश की। नेहरू स्टेडियम में मकर संक्राती महोत्सव का आयोजन किया गया यहां भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने पतंग उड़ाने के साथ ही पारंपरिक खेलों का मजा लिया। भाजपा विधायक के मुताबिक मकर संक्राती इंदौर में हमेशा से धूमधाम से मनाया जाता है। ये लोगों को जोड़ने का उत्सव है।