मुख्यमंत्री डॉ. यादव और विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर ने वाद-विवाद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत
इंदौर 4 सितंबरl
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के पूर्व मंत्री स्वर्गीय श्री निर्भय सिंह पटेल अपनी ईमानदारी और सार्वजनिक जीवन में शुचिता के लिए जाने जाते हैं। सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी के लिए स्वर्गीय पटेल का नाम हमेशा अमर रहेगा। स्व. श्री पटेल का नाम पार्टी और संगठन में आज भी बड़े आदर के साथ लिया जाता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज इंदौर में स्व.श्री निर्भय सिंह पटेल की 29 वें पुण्य स्मरण दिवस पर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में आयोजित “निर्भयसिंह पटेल स्मृति विचार मंच” द्वारा आयोजित कार्यक्रम में संबोधित कर रहें थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व मंत्री स्व.श्री पटेल के पुण्य स्मरण पर आयोजित वाद विवाद के सम्बंध में कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से नई पीढ़ी के अच्छे वक्ता सामने आते हैं। भारतीय संस्कृति में प्राचीन काल में शास्त्रार्थ होते थे, जो कि अब वाद विवाद प्रतियोगिताओं का रूप ले चुके हैं। यहां जिला स्तरीय अंतरविद्यालयीन भारतीय मंत्री स्तरीय वाद–विवाद प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पुरस्कार प्रदान किये। कार्यक्रम में प्रदेश के जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, इंदौर सांसद श्री शंकर लालवानी, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, विधायक श्री मधु वर्मा, विधायक देपालपुर श्री मनोज पटेल, श्रीमती मालिनी गौड़, विधायक श्री गोलू शुक्ला, श्री रमेश मेंदोला,पूर्व मंत्री सुश्री उषा ठाकुर श्री सुदर्शन गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।