इंदौर l आज आई लव ये , आई लव वो…. चल रहा है। ये कुछ नहीं चलेगा.. जिस दिन सनातन का धनुष तन जाता है.. उस दिन रावण का सर्वनाश हो जाता है।

यह बात बयान प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कही। वे अयोध्या महोत्सव 2025 में दुनिया के सबसे ऊंचे 51 फीट के धनुष के पूजन और महोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम में बोल रहे थे l

ये भी पढ़े:धार्मिक पोस्टर लगाकर माहौल बिगाड़ने के पीछे विदेशी फंडिंग की संभावना- मंत्री कैलाश विजयवर्गीय

अयोध्या महोत्सव फाउंडेशन द्वारा गांधी हॉल में 11 व 12 अक्टूबर को अयोध्या महोत्सव 2025 आयोजित किया जा रहा है। इसका औपचारिक शुभारंभ शुक्रवार शाम प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने किया। कार्यक्रम में मंत्री विजयवर्गीय ने विश्व के सबसे ऊंचे 51 फीट धनुष का पूजन किया। उन्होंने युवाओं द्वारा किए जा रहे इस प्रयास की प्रशंसा की।

इस मौके पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जेहादी मानसिकता और सनातन विरोधियों को चेताया। उन्होंने कहा कि आज आई लव ये.. आई लव वो.. बहुत चल रहा है। ये इस देश में चलने वाला नहीं है.. यह धनुष सनातन का प्रतीक है.. जिस दिन सनातन का धनुष तन गया उस दिन अच्छे अच्छे रावण का सर्वनाश हो जाता है।

आयोजन का मुख्य आकर्षण विश्व का सबसे ऊंचा 51 फीट का धनुष है.. मंत्री विजयवर्गीय ने इस धनुष का पूजन किया। इस धनुष का वजन 1.5 टन है और इसमें 1088 राम नाम लिखी कॉपियां रखी जाएंगी। हर कॉपी में 1008 बार राम नाम लिखा गया है। यह धनुष विश्व रिकॉर्ड में दर्ज होगा। इस धनुष को पितृ पर्वत पर स्थापित किया जायेगा l

इस मौके पर कैलाश विजयवर्गीय ने भक्ति गीत भी गाया।

महोत्सव के तहत गांधी हॉल परिसर में अयोध्या नगरी सजाई गई है.. और 11 व 12 अक्टूवर को यहां रामायण के सातों कांडों की जीवंत झलकियां, श्रीराम महाआरती, भजन संध्या, नृत्य, नाटक, झांकियां, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की जाएंगी। इसके अलावा यहां अयोध्या बाजार में पारंपरिक कला, हस्तशिल्प, परिधान और राम नाम पुस्तकों की प्रदर्शनी लगेगी.. कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।