देवास। शनिवार शाम बदले मौसम का असर यह हुआ कि देवास की चामुंडा टेकरी पर तेज आंधी और पानी के चलते रोप वे की ट्राली पर एक ही परिवार के छह श्रद्धालुओं फस गए हालांकि बाद में उन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया।
कहा जा रहा है कि तेज आंधी और बारिश के चलते रोप वे के टावर पर ट्राली का तार पुल्ली से अलग हो गया था जिससे ट्रालियां बीच में ही हवा में लटक गई बाद में रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी को सकुशल नीचे उतार लिया।
ट्रॉली में फंसे सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं। जो आंध्रप्रदेश और ओडिशा के रहने वाले हैं और मां चामुंडा के दर्शन के लिए देवास आए थे।