इंदौर। इंदौर में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ दहेज यातना, मारपीट और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने की धाराओं में प्रकरण दर्ज करवाया है । दंपत्ति के बीच विवाद चल रहा था। पीड़िता अपने मायके में रह रही है।
लसूडिया पुलिस के आरोपी मंदसौर का रहने वाला है। कल उसकी पत्नी ने अलग- अलग गंभीर धाराओं में उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया है। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता रहा। इतना ही नहीं पति लगातार उससे अप्राकृतिक संबंध बनाता था, वह मना करती तो उसे मारता पीटता था।