इंदौर। avp न्यूज और c वोटर द्वारा किए गया सर्वे जो कल प्रसारित किया गया था, के बाद कांग्रेस में जोश भर गया है। हालांकि अभी कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है, लेकिन इंदौर  सहित अनेक स्थानों पर संभावित प्रत्याशी अपनी जीत मान कर चल रहे है।

इस सर्वे के मुताबिक इस बार मध्य प्रदेश की 230 सीटों में से कांग्रेस को 113-125, बीजेपी को 104-116, बसपा को 2 जबकि अन्य के खाते में 3 सीटें आ सकती हैं।

सर्वे के मुताबिक इस बार मध्य प्रदेश में कांग्रेस को 45%, बीजेपी को भी 45%, बीएसपी को 2% के साथ अन्य के खाते में 8% वोट आता दिख रहा है।

इस सर्वे के प्रसारित होते हो अनेक कांग्रेसी अपने आप को विजयी मान कर  चलने लगे है।

इंदौर की बात की जाय तो इंदौर 5से स्वप्निल कोठारी, इंदौर 3से अरविंद बागड़ी, इंदौर 4से राजा मघवानी, तो सक्रिय भी हो चुके है। जबकि संजय शुक्ला और जीतू पटवारी  (टिकिट तय माना जा रहा है)के अलावा अन्य सीटों पर अभी प्रत्याशी   टिकिट का ही इंतजार कर रहे है। लेकिन सर्वे आने के बाद कांग्रेसियों में उत्साह बढ़ गया है,और सब मन कर चल रहे है कि टिकिट भी मिल गया और जीत भी गए और प्रदेश में सरकार भी बन गई।