भोपाल ।प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कांग्रेसी और दिग्विजय सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेसका डीएनए ही पाकिस्तान परस्ती का है। कभी सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगते हैंकभी राम मंदिर  भगवान राम का अस्तित्व था कि नहीं था इसके सबूत मांगते रामसेतु के सबूत मांगते हैं और फिर दिग्विजय सिंह ने यात्रा में चलते चलते कहा श्री राहुल गांधी जी साथ चल रहे हैं और दिग्विजय सिंह फिर सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग रहे हैं यह सेना का मनोबल गिराने का पाप को कर रहे हैं पाकिस्तान के साथ वह खड़े हैं यह दिखा रहे हैं मैं तो श्री राहुल गांधी जी से यह जवाब मांगता हूं कि कैसे भारत जोड़ो यात्रा है। टुकड़े टुकड़े गैंग  आपके साथ चल रही है।सेना का मनोबल गिराया जा रहा है और राहुल गांधी भी सवाल उठा रहे हैं कि सेना कमजोर होगी यह देश भक्ति नहीं है कभी दिग्विजय सिंह के राज में प्रदेश सिम्मी का गढ़ता था। सेना का मनोबल गिराने का पाप और अपराध तो कांग्रेस न करे।