मुरैना। शुक्रवार सुबह गोली मारकर 5 लोगों की हत्या कर दी गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना जिले के सिहोनिया थाना क्षेत्र के लेपा भिडोसा गांव की है।
घटना का एक वीडियो सामने आया है। इसमें हमलावर एक परिवार के लोगों को लाठियों से पीटते दिख रहे हैं। कुछ लोग बंदूक और लाठियां लेकर सड़क पर खड़े हैं। इसी बीच एक युवक आता है और और एक के बाद एक पांच लोगों पर निशाना साध गोली मार देता है। उसे पास ही खड़ी महिला और कुछ लोग उसे देखते रहते हैं। गोली लगने से तीन पुरुष और दो महिलाएं जमीन पर गिर पड़े। घटनास्थल पर बच्चे भी थे, जिन्हें एक महिला ने आवाज लगाकर घरों के अंदर किया। इस महिला की आवाज भी वीडियो में आ रही है। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गए।
आरोपियों ने गांव लौटकर लिया बदला
लेपा गांव के रंजीत तोमर और राधे तोमर के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। 2014 में दोनों पक्षों में हुए विवाद में रंजीत तोमर के पक्ष ने राधे तोमर के परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी थी। इसके बाद से रंजीत का परिवार गांव छोड़कर चला गया था। कुछ दिन पहले ही वह गांव में लौटा तो बदला लेने की नीयत से हमला किया। आरोपी परिवार सहित फरार हो गए हैं। गांव का कोई भी व्यक्ति कुछ कहने के लिए तैयार नहीं है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि अभी आरोपित खेतों व बीहड़ों में छिपे हो सकते हैं।
ये विडियो हुआ वायरल : unpaidnewshindi इसकी कोई जवाबदारी नही लेता।