इंदौर। आज सुबह लसुड़िया थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र देवास नाका  के तीन गोदामों में भीषण आगबल्ग गई। आग से उठा धुंआ दूर दूर तक दिखाई देता रहा। आग जहां लगी है उस स्थान से लगातार ब्लास्ट हो रहे  है। किसी जन हानि की सूचना नहीं है।

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे ये आग लगी।  फाइबर फेक्ट्री में जिनमें आग लगी है। इनमें लगातार ब्लास्ट हो रहे हैं। आग इतनी भयावह है कि कई किलोमीटर दूर से धुएं का गुबार नजर आ रहा है।

फायर ब्रिगेड की टीम यहां पहुंच रही हैं। प्रारंभिक तौर पर अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।