इंदौर।गुजरात में मिली जबर्दस्त सफलता के बाद अब भाजपा ने अब अगले वर्ष होने वाले मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में इंदौर भाजपा कार्यालय पर विस्तारित नगर पदाधिकारी बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा व प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों के अलावा नगर कोर कमेटी के सदस्य, नगर पदाधिकारी, मोर्चा मंडल के पदाधिकारी शामिल हुए।
– दरअसल कटनी में पिछले दिनों हुई भाजपा प्रदेश कार्यसमिति बैठक में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने विस्तारित नगर पदाधिकारी बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए थे.. इंदौर में भी पार्टी ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हुई इस बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रम, अभियान, गतिविधियों को लेकर चर्चा की।
उल्लेखनीय है कि भाजपा की पूर्व बैठको में नगर स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता ही शामिल होते थे.. लेकिन अब विस्तार करते हुए इन बैठकों में प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा व प्रकोष्ठ प्रदेश पदाधिकारी, नगर कोर कमेटी सदस्य, नगर पदाधिकारी, मोर्चा व मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, प्रकोष्ठ नगर संयोजक एवं विभाग के संयोजक भी शामिल हो रहे हैं। दरअसल भाजपा अभी से अपने निचले स्तर के पदाधिकारियों के लिए भी जिम्मेदारी तय कर रही है।