इंदौर।इंदौर के एक सांध्य कालीन अखबार ने आज अपनी एक खबर में प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार  और कैलाश विजयवर्गीय के मुख्यमंत्री बनने का दावा किया है।

अखबार दैनिक दोपहर ने पाटनवाले गुरुजी के हवाले से ज्योतिष गणना के अनुसार ये खबर प्रकाशित की है।

अखबार की छपी खबर इस प्रकार है:

मध्यप्रदेश विधानसभा के 17 नवंबर को हुए मतदान के बाद सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद हो चुका है। इस दौरान सभी अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे। हैं। हालाकि, सभी पार्टियों और उनके प्रत्याशियों ने खूब मेहनत की, लेकिन सबका अपना भाग्य होता है और कर्म का फल होता है। 17 नवंबर को धनु राशि का चंद्रमा था और भारतीय जनता पार्टी की धनु राशि है। दूसरी ओर, कांग्रेस की  मिथुन राशि है। चूंकि जिस किसी भी राशि का चंद्रमा होता है वह विजयी होता है। इस तरह से देखा जाए तो भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है और कैलाश विजयवर्गीय मुख्यमंत्री चुने जाएंगे।

यह कहना है ज्यौतिषाचार्य पंकज शर्मा पाटन वाले गुरूजी का । वे कहते हैं कि कांग्रेस की मिथुन राशि थी तो कांग्रेस से सातवां चंद्रमा था और यह माना जाता है कि सातवां चंद्रमा भी पक्षधर होता है। सातवां चंद्रमा कांग्रेस को विजय की ओर तो ले जाएगा परंतु फिर भी वह भाजपा से पीछे रह जाएंगी। ज्यौतिषीय गणना भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने जा रही है और कांग्रेस कुछ सीटों से पिछड़ती रहेगी।

ये भी पढ़े:कमलनाथ की जीत को ले कर लगी 10लाख की शर्त..इकरारनामा हुआ वायरल

इसी तरह से इंदौर की बात करें तो इंदौर शहर में 6 और ग्रामीण क्षेत्र की तीन सीट है। इंदौर में एक नंबर में कैलाश विजयवर्गीय का भाग्य साथ दे रहा है, जबकि संजय शुक्ला पीछे रह जाएंगे। दो नंबर में रमेश मेंदोला का भाग्य उनका साथ दे रहा है। तीन नंबर में गोलू शुक्ला और और पिंटू जोशी के बीच कशमकश के बाद भी गोलू को विजय प्राप्त के योग बन रहे हैं। इधर, चार नंबर में मालिनी गोड़ विजय प्राप्त कर रही हैं। इसी प्रकार, पांच नंबर में महेंद्र हार्डिया और सत्यनारायण पटेल में कशमकश की स्थिति है, किन्तु सत्यनारायण पटेल का भाग्य उन्हें विजयी बनाएगा की होगी। महू में भाजपा से उषा ठाकुर और कांग्रेस से रामकिशोर में मुकाबला है। यहां रामकिशोर शुक्ला जीत हासिल कर सकते हैं। अब बात करें देपालपुर की तो विशाल जी पटेल के सितारे बुलंद नजर आ रहे हैं। इसी प्रकार राऊ क्षेत्र से कांगेस विधायक जीतू जी पटवारी और मधु वर्मा में मुकाबला है किन्तु सितारे वर्मा की जीत तय कर रहे हैं। इस प्रकार, भारतीय जनता पार्टी इंदौर जिले में 6 सीट पर विजयी घोषित हो सकती है और तीन पर कांग्रेस का परचम लहराएगा। यह मात्र गणना ह, आगे ईश्वर इच्छा।