इन्दौर।  राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज इन्दौर जिले में आ गई है। महू में राहुल गांधी संविधान दिवस पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद एक सभा को संबोधित करेंगे और रात्रि विश्राम भी यहीं करेंगे। कल रविवार को  शहर में पैदल चलेंगे और रात्रि विश्राम चिमनबाग मैदान पर करेंगे।

राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में गिरे दिग्विजय सिंह!

पुलिस ने पूरे मैदान को छावनी बना दिया है। सुरक्षा की दृष्टि से मैदान के चारों ओर चद्दर की दीवार बनाई गई है तो आसपास के घरों, दुकानों, इमारतों पर भी पुलिस की चौकसी रहेंगी। मैदान में छोटे छोटे डोम बनाए गये हैं। एक बड़ा मंच भी बना है जिस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। यात्रा के वाहन नूतन स्कूल मैदान में खड़े होंगे जबकि अन्य वाहन आसपास खड़े करवाए जाएंगे।

आज सुबह से ही मैदान व आसपास जांच व चेंकिंग

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस की तैयारी पूरी हो गई है। शहर में रात्रि विश्राम चिमनबाग मैदान पर होगा। इसके लिए पुलिस ने सुरक्षा को लेकर मैदान पर पूरी तरह से चौकसी बरती है और आज सुबह से ही मैदान व आसपास जांच व चेंकिंग की जा रही है। पुलिस ने मैदान को एक तरह से छावनी बना दिया है। यहां एक मुख्य गेट ही रहेगा जबकि एक छोटा गेट और बनाया गया है जिससे बड़े नेताओं के वाहन अंदर आ सकेंगे। राहुल गांधी कल राउ से पैदल चलेंगे और तय मार्ग से होते हुए राजबाड़ा पहुंचकर माता अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद चिमनबाग मैदान आएंगे। संभवत कार से भी राहुल यहां पहुंच सकते ।

Rahul Gandhi : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने किया वीडियो पोस्ट :आप भी देखे

शहर में यात्रा की तैयारी को लेकर पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा, जीतू पटवारी, विधायक संजय शुक्ला, शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल, प्रदेश सचिव राजेश चौकसे, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष चिंटू चोकसे, अश्विन जोशी, ( पिंटे जोशी सहित सभी नेता सहित सभी नेता सुबह से ही तैयारी को अंतिम रूप दे रहे है।