वैदिक ज्योतिष के अनुसार जनवरी में कई ग्रहों का गोचर होगा। कल13 जनवरी को मंगल वृषभ राशि में मार्गी होंगे। वहीं बुध धनु राशि में उदय होंगे। ग्रहों के स्थान परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों पर दिखाई देगा। हालांकि कुछ राशि वालों को इस दौरान लाभ होगा।
ज्योतिष गणना के अनुसार 13 जनवरी को मंगल रात 12.07 मिनट पर वृषभ राशि में मार्गी हो जाएंगे। वहीं, बुध सुबह 05.15 मिनट पर उदय होंगे। आइए जानते हैं इन ग्रहों के राशि परिवर्तन से किन राशिवालों को विशेष लाभ होगा।
मेष राशि
मंगल के मार्गी होने से मेष राशियों पर सकारात्मक प्रभाव दिखाई देगा। सेहत में सुधार होगा। रिश्तेदारों के साथ संबंधों में मधुरता रहेगी। लंबे समय से चली आ रही समस्या का हल मिलेगा। खर्चों पर अंकुश लगाने में सफल रहेंगे। प्रेम संबंध में नजदीकियां बढ़ेंगी। व्यापारियों को नई जानकारी प्राप्त होगी।
वृषभ राशि
बुध और मंगल का स्थान परिवर्तन वृषभ राशियों के लिए अनुकूल रहेगा। इस दौरान आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा। अधिकांश काम योजनाबद्ध तरीके से पूरे हो जाएंगे। अपनों का साथ मिलेगा। अगर बेरोजगार हैं तो नौकरी की तलाश पूरी होगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए समय शुभ रहेगा।
सिंह राशि
दों ग्राहकों का गोचर सिंह राशिवालों के लिए शुभ फल लेकर आएगा। ये समय भाग्यशाली रहेगा। कार्यस्थल में समय आपके पक्ष में रहेगा। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। संतान के करियर संबंधी समस्याओं को सुलझाने में कामयाब रहेंगे। निजी जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।
तुला राशि
घर में धार्मिक आयोजन संभव है। युवाओं को करियर संबंधी शुभ समाचार मिलेगा। दूरदराज के क्षेत्रों से उचित संपर्क स्थापित होंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। लव लाइफ में प्रगाढ़ता रहेगी। मानसिक रूप से परिस्थितियां सुधरेगी। आय के नए साधन सामने आएंगे।
डिसक्लेमर
‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’ साभार
साभार