इंदौर। अपनी मांगों को ले कर आंदोलन कर रही आशा कार्यकर्ताओं ने इंदौर में एक रिक्शा चालक की सड़क पर पिटाई कर दी। पिटाई का ये विडियो वायरल हो गया।
उल्लेखनीय है कि आशा कार्यकर्ता मानदेय वृद्धि और पदोन्नति की मांग को लेकर कई दिनों से हड़ताल पर हैं। वे प्रदेशभर में आंदोलन कर रही हैं। इसी बीच इंदौर के रीगल चौराहे पर आशा कार्यकर्ताओं के साथ एक ई-रिक्शा चालक ने छेड़छाड़ कर दी। जिसके बाद उन्होंने उसकी चप्पलों से पिटाई कर दी। वहीं कार्यकर्ताओं का कहना था कि, प्रदेश में शिवराज सरकार जहां एक ओर हमें भांजी का दर्जा देती है। वहीं अब तो शायद हम मामा के राज में सड़कों पर भी सुरक्षित नहीं हैं। ऐसे में करें तो क्या करें।