इंदौर। महू के सैन्य इलाके में लगाए पिंजरे में आखिर तेंदुआ  देर रात  पकड़ में आ ही गया। तेंदुए को रात में ही इंदौर लाया गया। आज इसे मेडिकल जांच के बाद  जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि विगत  दिनो इंदौर के कुछ इलाके के बाद तेंदुए की हलचल महू के सैन्य क्षेत्र में भी दिखाई दिया था।

Indore : अब महू के मिलिट्री एरिये में दिखा तेंदुआ!

तेंदुए की हलचल को देखते हुए वन विभाग ने  पिंजरा लगाया  था।गुरुवार रात मिलिट्री कालेज आफ टेलीकम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग (एमसीटीई) सैन्य क्षेत्र में तेंदुआ आया और रात करीब 9 बजे पिंजरे में फंस गया ।

Indore:तेंदुआ नहीं ,उसके पैरों के निशान मिले

डिप्टी रेंजर पवन जोशी ने बताया कि तेंदुए को रात में ही रालामंडल  लाया गया। शुक्रवार सुबह तेंदुए का मेडिकल परीक्षण किया जाएगा। जिसके बाद उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा।इससे पहले  तेंदुआ सैन्य क्षेत्र में ही आया था। जिसका सीसीटीवी फुटेज इंटररनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ था। फुटेज में वह रोड क्रास करते हुए नजर आया था।

Indore:अब इंदौर के खुडेल इलाके में तेंदुए का हमला:दो युवक घायल