मध्यप्रदेश में सभी लोकसभा सीटें जीतने का  दावा

Indore. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कनकेश्वरी गरबा मैदान पर आयोजित बीजेपी के संभाग स्तरीय बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस ने 70 साल धारा 370 को बच्चे की तरह गोद में पाला है और क्या ऐसे लोगों को नाम बदलने के बाद भी वोट दिया जा सकता है। वहीं शाह ने कमलनाथ को करप्शननाथ और दिग्विजय सिंह को श्रीमान बंटाधार कहा।

प्रदेश में चुनाव अभियान की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि आज चुनाव की शुरुआत होने जा रही है। प्रदेश में पहला सम्मेलन मालवा में हुआ है। सभी जगह ऐसे ही सम्मेलन होंगे। आपका उत्साह बताता है की 23 और 24 के परिणाम बता रहा है कि भाजपा की सरकार बनेगी। पिछली बार 29 में एक सीट कम रह गई थी, इस बार पूरी आएगी।

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी ने धारा 370 हटाकर कश्मीर को भारत के साथ जोड़ दिया,

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने देवी अहिल्या को प्रणाम कर अपने संबोधन की शुरुआत की। शाह कहा कि देवी अहिल्या बाई ने गुलामी के अवशेष को मिटाने की पहल की थी। जिसे हमारे नेता पीएम मोदी आगे बढ़ा रहे है। पीएम मोदी ने पूरी दुनिया में भारत का झंडा बुलंद करने का काम किया है।

उन्होंने प्रदेश में शिवराज सरकार द्वारा किए गए कार्यों की उपलब्धियां भी गिनाई।