इंदौर।शुक्रवार सुबह प्राचीन रणजीत हनुमान मंदिर से रणजीत बाबा की निकाली गई प्रभातफेरी मे लाखों  की संख्या में भक्तों ने भाग लिया। बाबा रणजीत का  रथ भी भक्तों द्वारा ही  खिंचा जा रहा था। यात्रा मार्ग पर लगाए गए स्वागत मंचो  से पुष्प वर्षा की जा रही थी।  प्रभातफेरी मंदिर परिसर से शुरू हुई। जो महूनाका, अन्नपूर्णा माता मंदिर, नरेंद्र तिवारी मार्ग, फूटी कोठी होते हुए  वापस मंदिर आई।   केसरिया पताकाओं से पूरे यात्रा मार्ग को सजाया हुआ था।