इंदौर। ज्वाला संस्था के स्थापना दिवस के अवसर पर हर साल ‘नारी तू नारायणी’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। प्री-इवेंट मीटिंग में ज्वाला की संस्थापक डॉ. दिव्या गुप्ता ने बताया कि ज्वाला, जरूरतमंद महिलाओं के सशक्तिकरण, उत्थान और रोजगार के लिए काम करने वाली एक गैर सरकारी संस्था है, जो निर्भया दिवस के आसपास पिछले 10 वर्षों से अलग-अलग माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने का कार्य कर रही है। इस वर्ष संस्था ने अपने 10 साल पूरे कर लिए हैं और इस अवसर पर विशेष आयोजन किया जा रहा है। 17 दिसंबर को शाम 5 से 7 बजे तक डेली कॉलेज के धीरूभाई अंबानी ऑडिटोरियम में होने वाले इस कार्यक्रम में 6 कैटेगरी (स्पोर्ट्स, लॉ, साइंस, एंटरप्रेन्योर, लिटरेचर, मीडिया) में उन महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा, जिनसे दूसरी महिलाओं को प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम के गेस्ट ऑफ ऑनर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो होंगे।
समारोह में इन महिलाओं का किया जाएगा सम्मान
1.टेसी थॉमस – भारत में मिसाइल परियोजना का नेतृत्व करने वाली पहली महिला वैज्ञानिक हैं।
2. रुबिका लियाकत– टेलीविजन एंकर और जर्नलिस्ट
3. मुमताज खान – 2022 महिला जूनियर हॉकी विश्व कप और एफआईएचहॉकी 5s लुसाने में भारत की शीर्ष स्कोरर थीं।
4. कनिका टेकरीवाल– फोब्स अंडर 30, सीएनएन 20 अंडर 40 और बीबीसी 100 मोस्ट इंस्पायरिंग वूमेन में शामिल
5.एडवोकेट सिद्ध विद्या – एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ महाराष्ट्र की सदस्य जो एक वैधानिक निकाय है, इसके अलावा महाराष्ट्र स्लॉटर हाउस मॉनिटरिंग कमेटी की सदस्य जो कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर गठित की गई है।
6.शुभ्रस्था – न्यूज रीडर, एंकर, पॉलिटिकल स्ट्रेटजिस्ट