इंदौर। एक दिन में 11 लाख से ज़्यादा पौधे लगाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले इंदौर शहर में अधिकारियों ने ऐसा कुछ किया जिसे जान कर आप भी अचंभित हो जायेंगे।
उल्लेखनीय है कि इंदौर में एक दिन में ११लाख पौधे लगाने का विश्व रिकॉर्ड बना था और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ये सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया था।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंदौर के इस आयोजन की तारीफ भी की थी।
दरसल इंदौर में यूरेशियन ग्रुप की बैठक हुई। विदेशों से मेहमान आए तो देश की स्वच्छता में आठ बार प्रथम रहने वाले इंदौर को भी सजाया संवारा गया।
यूरेशियन ग्रुप की बैठक में आए देशी-विदेशी मेहमानों के सामने शहर को सुंदर दिखाने के लिए नगर निगम ने रेडिसन चौराहा से लेकर एयरपोर्ट तक मेट्रो के नीचे बनाए गए डिवाइडर में सुंदर पौधे तो रोपे, लेकिन नर्सरी से लाए इन पौधों को प्लास्टिक की थैलियों के साथ ही जमीन में गाड़े गए।कार्यक्रम खत्म होने के बाद इन पौधों को उखाड़ दिया गया है।इसी तरह जो पौधे गमले में थे उन्हें गमले के साथ ही डिवाइडर में उतार दिया गया। नईदुनिया में प्रकाशित समाचार के अनुसार कार्यक्रम खत्म होने के बाद निगम इन पौधों को सहेजने के बजाय उखाड़ रहा है। (चित्र साभार)