उज्जैन।उज्जैन के महाकाल को अभी तक सोने चांदी आदि दानदाता अर्पित करते है लेकिन जबलपुर के एक व्यक्ति ने दो विदेशी आम अर्पित किए है जिनकी कीमत एक लाख आठ हजार रुपए है।

महाकाल मंदिर में दानदाता सोने  चांदी के जेवर, कैश और दूसरी चीजें भेंट करते हैं, लेकिन जबलपुर के एक भक्त जबलपुर के रहने वाले संकल्प परिहार ने 1 लाख 8 हजार रुपए कीमत के 2 आम अर्पित किए।

ये आम साधारण आम नहीं आस्ट्रेलिया और जापान के आम है।आम की  किस्म हैं- ऑस्ट्रेलिया की आर2-ई2 और जापान की मियाजाकी ।आर2-ई2 आम की कीमत 18000 रुपए, 1 मियाजाकी आम की कीमत 90000 रुपए है।