भोपाल. चार दिन मंथन बाद कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव दावेदारों के 90 नामों की सूची तय कर ली। इनमें प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ व कद्दावर नेता अजय सिंह राहुल के नाम भी हैं।

शनिवार को दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में नामों पर मुहर लग सकती है। विधायकों पर पार्टी ने भरोसा जताते हुए टिकट देने का सैद्धांतिक निर्णय किया है। पितृ पक्ष के कारण घोषणा 15 अक्टूबर बाद हो सकती है।

पूर्व मंत्री भी उतरेंगे:

नाथ सरकार में मंत्री रहे अधिकतर चेहरे चुनाव मैदान में होंगे। इनमें पीसी शर्मा, जीतू पटवारी, सज्जन वर्मा, उमंग सिंघार, विजयलक्ष्मी साधौ, सचिन यादव, बाला बच्चन आदि प्रमुख हैं।
इंदौर 1: सजय शुक्ला

राऊ: जीतू पटवारी

देपालपुर: विशाल पटेल

सांवेर:रीना बौरासी

सोनकच्छ:सज्जन वर्मा

सरदारपुर:प्रताप ग्रेवाल

गंधवानी:उमंग सिंघार

कुक्षी:सुरेन्द्र सिंह हनी बघेल

मनावर:हीरालाल अलावा

आगर:विपिन वानखेड़े

घट्टिया:रामलाल मालवीय (उज्जैन)

कालापीपल:कुणाल चौधरी

तराना:महेश परमार

सैलाना: हर्ष विजय गहलोत

भीकनगांव: झूमा सोलंकी

महेश्वर : विजयलक्ष्मी साध

कसरावद: सचिन यादव

खरगोन: रवि जोशी

राजपुर: बाला बच्चन

लहार:डॉ. गोविंद सिंह

भोपाल द. पश्चिम:पीसी शर्मा

भोपाल मध्य: आरिफ मसूद

विजयपुर(श्योपुर) : रामनिवास रावत(2018 में हारे)

सबलगढ़ (श्योपुर) : बैजनाथ कुशवाह,

ग्वालियर पूर्व:  डॉ. सतीश सिकरवार,विधायक (उपचुनाव जीते)

ग्वालियर दक्षिण:  प्रवीण पाठक, विधायक

भितरवार (ग्वालियर) :लाखन सिंह यादव, विधायक

डबरा (ग्वालियर) सुरेश राजे, (उपचुनाव जीते)

भाण्डेर (दतिया): फूलसिंह बरैया (उपचुनाव हारे)

चाचौड़ा (गुना):  लक्ष्मण सिंह, विधायक

राघौगढ़ : जयवर्धन सिंह, विधायक

अशोकनगर: हरिबाबू राय

करेरा (शिवपुरी) : प्रागीलाल जाटव, (उपचुनाव जीते)

पोहरी (शिवपुरी) : कैलाश कुशवाह (बसपा से लड़ चुके)
बण्डा (सागर):तरबर सिंह लोधी, विधायक

जतारा (टीकमगढ़): किरण अहिरवार (2019 में लोस हारीं)

चित्रकूट (सतना): नीलांशु चतुर्वेदी, विधायक
सतना:सिद्धार्थ कुशवाह,विधायक
चुरहट सीधी:
अजय सिंह राहुल (2018 में हारे)

सिंहावल (सीधी):कमलेश्वर पटेल, विधायक

बरगी जबलपुर:संजय यादव, विधायक

जबलपुर पूर्व:लखन घनघोरिया, विधायक

जबलपुर उत्तर:  विनय सक्सेना, विधायक

जबलपुर कैंट : अभिषेक चौकसे
(कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष रहे)

जबलपुर पश्चिम: तरुण भनोत,विधायक

शाहपुरा (डिंडौरी):भूपेंद्र मरावी,विधायक

डिंडौरी:औंकारसिंह मरकाम, विधायक

उदयपुरा (रायसेन ) :देवेंद्र सिंह पटेल, विधायक

तेंदूखेड़ा (नरसिंहपुर): संजय शर्मा, विधायक

छिंदवाड़ा:  कमलनाथ, विधायक

मुलताई (बैतूल) :सुखदेव पांसे, विधायक

बैतूल :निलय डागा, विधायक

लखनादौन (सिवनी):योगेंद्र सिंह बाबा, विधायक

(सीईसी में इन नामों को हरी झंडी की प्रबल संभावना)

(पत्रिका से साभार)