दौसा। भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा (BJP Parivartan Yatra) में शामिल होने दौसा पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वी.के. सिंह ने पी  ओ के को ले कर मीडिया को  बड़ा बयान दिया है। वी के सिंह ने कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (POK) कुछ वक्त बाद अपने आप भारत में मिल जाएगा।

 

राजस्थान के दौसा में सिंह ने पीओके के शिया मुसलमानों की भारत के लिए सड़कें खोलने की मांग के बारे में पूछे जाने पर जवाब दिया, ‘कुछ समय इंतजार करें, पीओके का अपने आप भारत में विलय हो जाएगा।’ दरअसल, जनरल वीके सिंह से POK के शिया मुस्लिमों की ओर से भारत का रास्ता खोलने की मांग को लेकर सवाल किया गया था। इस पर उन्होंने यह जवाब दिया।