Bhopal.बुधवार को भाजपा के प्रदेश मीडिया विभाग प्रभारी आशीष अग्रवाल ने पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। इंदौर से प्रेम व्यास, को प्रदेश मीडिया डिपार्टमेंट में सदस्य बनाया गया है।
आगामी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी में नियुक्तियों का दौर जारी है।
भाजपा के प्रदेश मीडिया विभाग प्रभारी आशीष अग्रवाल द्वारा आज जारी सूची में रायसेन के बृजगोपाल लोया, भोपाल के मिलन भार्गव, उज्जैन के गुलरेज शेख को प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया।
सीधी के शिवम शुक्ला, विदिशा के मंजरी जैन, भोपाल की वंदना ‘मार्तण्ड’ त्रिपाठी, भोपाल के एडवोकेट सचिन वर्मा को प्रदेश मीडिया पैनालिस्ट नियुक्त किया गया है। वहीं, इंदौर के प्रेम व्यास, ग्वालियर के बृजराज सिंह को प्रदेश मीडिया डिपार्टमेंट में सदस्य बनाया गया है। देखें सूची