इंदौर।कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्राके दौरान सुबह बड़वाह से करीब 4 किलोमीटर आगे चाय ब्रेक के दौरान हुई धक्का मुक्की में कांग्रेस नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह गिर गए। बाद में कार्यकर्ताओं ने उठाया। सिंह ने नाराजगी जताई।
आज शनिवार सुबह 6 बजे यात्रा की शुरुआत खंडवा जिले के मोरटक्का से हुई। भास्कर डॉट काम के अनुसार करीब 7 बजे बड़वाह पहुंची। यहां से आगे बढ़ने पर रास्ते में उन्होंने कचरा बीनने वाली एक महिला से रुककर उससे बात की।
Rahul Gandhi:राहुल को धमकी देने के आरोपी को कोर्ट ने दी जमानत: कल होगी रिहाई
बड़वाह से करीब 4 किलोमीटर आगे बढ़ने पर राहुल गांधी चोर बावड़ी के पास बने एक होटल पर अचानक चाय ब्रेक के लिए रुक गए। इसी दौरान वहां भगदड़ मच गई, जिसमें दिग्विजय सिंह गिर गए। उनके ऊपर कुछ कार्यकर्ता भी गिर गए। तभी अन्य कार्यकर्ताओं ने उन्हें उठाया। इसके बाद दिग्विजय सिंह ने नाराजगी जताई। (साभार )