इंदौर। आज सुबह विजय नगर स्थित एक होटल में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

घटना विजय नगर स्थित होटल लिली में शुक्रवार सुबह सुबह हुई। आग होटल के ऊपरी फ्लोर पर लगी थी। एक कमरे से शुरू हुई आग देखते ही देखते पूरे फ्लोर पर फैल गई। होटल कर्मचारियों ने अपनी ओर से बुझाने की कोशिश की लेकिन आग तेजी से फैलती गई। यह देख होटल कर्मचारियों ने तत्काल फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकलकर्मी फायर फाइटर वाहनों के साथ मौके पर पहुंचे। तब आग काफी फेल चुकी थी। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।बताया जा रहा है कि समय रहते आग नहीं बुझाई जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

उल्लेखनीय है कुछ दिन पूर्व भी इंदौर की ही एक होटल में आग लग जाने की घटना हुई थी,उस समय भी वहां ठहरे यात्रियों को खिड़कियों से बाहर निकाला गया था।