जबलपुर।भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने मप्र के मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बाहर बताया।उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान के चेहरे पर ही प्रदेश में भाजपा चुनाव लड़ेगी।

विजयवर्गीय  ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान यह खुलासा किया । उन्होंने कहा कि मीडिया ही मेरे नाम को सामने लाती है।

पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की बुंदेलखंड की यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि इस उमर में भी दिग्विजय सिंह यात्रा निकालने का जब्बा रखते हैं ये अच्छी बात हैं। लेकिन उनकी यात्रा का परिणाम हर किसी को मालूम है। वे कितनी भी मेहनत कर रहे कांग्रेस सरकार नहीं बन रही है। उनकी यात्रा से भाजपा को ही फायदा होगा। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस जनता का भरोसा खो चुकी है। ये अच्छा हुआ कि 2018 में कांग्रेस की 15 माह सरकार बनी जिसमें जनता से कांग्रेस का कुशासन देख लिया।

विजयवर्गीय  स्थानीय नेताओं से चर्चा के लिए जबलपुर आए हैं ।